Search This Blog

Monday, April 2, 2018

आदतन

'आदत' बुरी होती है
'आदत 'अच्छी होती है
अच्छा बनने की आदत 'अच्छी ' होती है
'बुरा  बनने की 'आदत ' बुरी होती है
पर में तो कहता हूँ -- 'आदत ' ही 'बुरी ' होती है
' अच्छा बनो ' सुनने की आदत पड़  जाए तो और भी बुरा होता है
"अच्छा बनने की संवेदना ही  समापत हो जाती है "
और आदत में सहजता की सम्भावना भी समाप्त हो जाती है
रह जाती है तो सिर्फ "आदत"
तो आदतन - हम अच्छा सुनते हैं , अच्छा पढ़ते हैं , अच्छा लिखते हैं
लेकिन 'अच्छा' बनना 'आदत' में शुमार नहीं होता
'अच्छा' बनने की होड़ में। ...हर तरफ अच्छे  विचार की भरमार है
व्हाटएप्प, फेसबुक ,ट्विटर , हर  जगह -
अच्छा उपदेश है ,सन्देश है ,अच्छा भेष है,परिवेश है, आदेश है
मगर फिर भी - कुछ, अच्छा नहीं है
अभी भी हर तरफ द्वेष है कलेश है

सभी जागरूक हैं - पर 'आदतन' ,जाग के रुके हुए हैं
अंदर से दुखे हुए हैं
पर 'अच्छा ' होने की 'आदत ' बरक़रार है
अच्छा हो। .. आदत की शहादत हो जाये-----


No comments:

Post a Comment

Lucknow : a short digital story about the changing facets of Lucknow https://youtu.be/k-k0tS0JdiU